ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
फ्रेंड्स स्पोटिंग क्लब ने छठ व्रती के लिए नारियल और साड़ी वितरित किया
By Deshwani | Publish Date: 26/10/2022 11:19:04 PM
फ्रेंड्स स्पोटिंग क्लब ने छठ व्रती के लिए नारियल और साड़ी वितरित किया

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। छठ व्रती के लिए साड़ी और नारियल का वितरण बुधवार को कदमकुआं (कांग्रेस मैदान) स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक किया गया।

 
 
 
 
 फ्रेंड्स स्पोर्टिंग्स क्लब पटना के द्वारा बताया गया कि छठ व्रती के बीच 200 साड़ी और नारियल का वितरण किया गया है।  यह क्लब पूर्व में भी समय-समय पर अनेक तरह के सामाजिक कार्यक्रम करता रहा है जिससे समाज के कमजोर लोगों और जन समुदाए को मदद मिल सके। 
 
फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब का कार्य बिहार में लोगों को खेल  के माध्यम से स्वस्थ बनाना और खेल के क्षेत्र में बिहार को आगे बढ़ाना तथा जन कल्याणार्थ कार्य करना है। 
 
 
 
 
वितरण कार्यक्रम में क्लब के मुख्य सहयोगी  जितेन्द्र नाथ मिश्र, शशांक शेखर, डाo कन्हैया अग्रवाल, अवनीश कुमार, आनंद कुमार, अवधेश झा, विजय कुमार, कुशन कुणाल, कनिष्क कुणाल, शंभू कुमार और मनीष कुमार शामिल थे।
 
फ्रेंड्स स्पोर्टिंग क्लब ने छठ पर्व के अवसर पर साड़ी और नारियल वितरण कार्यक्रम में सभी अतिथियों, व्रती एवं पत्रकार बंधु को प्रति आभार व्यक्त किया तथा धन्यवाद दिया।
                 
 
                                  
 
                                       
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS