ब्रेकिंग न्यूज़
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेलाप्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति एम. फातिमा बीवी के निधन पर शोक व्यक्त कियाजनजातीय गौरव दिवस के उत्सव ने जनजातीय लोगों के सर्वांगीण विकास की पहल को नई गति प्रदान की है: श्री अर्जुन मुंडा
बिहार
झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के बीच वितरित किया गया पटाखे, फुलझड़ी, मोमबत्तियां, लाई और लड्डू
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2022 10:42:50 PM
झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के बीच वितरित किया गया पटाखे, फुलझड़ी, मोमबत्तियां, लाई और लड्डू

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। पटना के गौड़िया मठ स्थित झुग्गी झोपड़ी के गरीब बच्चों और वंचितों के बीच पटाखे, फुलझड़ी, मोमबत्तियां, लाई, फरही/ममरा और लड्डू का वितरण रविवार को किया गया। उक्त जानकारी देते हुए "खिलखिलहट : मुस्कान की किरण" के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने दी।

 
 
 
 
उन्होंने बताया कि बच्चों और बड़ों के बीच कुछ कपड़ों और खिलौनों का भी वितरण किया गया है। एक प्रयास संस्था का, जिससे कुछ वंचितों के चेहरे पर खुशी आ जाये, कुछ की ही सही, दिपावाली जगमग हो जाये। अपने संस्था "खिलखिलहट : मुस्कान की किरण" का तो उद्देश्य भी यही है। 
 
 
 
 
 
श्री प्रदीप ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के शालिनी वर्मा, डॉ वंदना मिश्रा, नन्दा कुमारी, यतीश सिन्हा, अंजनी कुमार, श्यामा प्रसाद और रीता प्रसाद की सहभागिता रही।
 
 
 
 
 
उन्होंने बताया कि बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर सभी का मन गदगद हो गया। उनके चेहरों की मुस्कान देखने लायक थी। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने सभी को शुक्रिया  कहा और कहा कि आप सबके साथ से यह कार्य पूरा हो सका है, आगे उम्मीद है कि और भी लोग इस संस्थान से जुड़ेंगे और, और भी भव्य कार्यक्रम होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS