ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पं उगम पाण्डेय कॉलेज के प्रो.अनिल सिंह पर गोलीबारी मामले में लाइनर गिरफ्तार, 3 लाख की मिली थी सुपारी
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2022 10:00:00 PM
पं उगम पाण्डेय कॉलेज के प्रो.अनिल सिंह पर गोलीबारी मामले में लाइनर गिरफ्तार, 3 लाख की मिली थी सुपारी

मोतिहारी से शरण नर्सिंग होम से पटना ले जाते एम्बुलेंस। फोटो- देशवणी।

मोतिहारी। उगम पांडे महाविद्यालय के प्रो. अनिल कुमार सिंह पर गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार युवक प्रो. सिंह पर गोलीबारी के लिए लाइनर की भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान साजन सिंह डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया गांव निवासी के रूप में की है। पुलिस ने कहना है कि गिरफ्तार लाइनर साजन सिंह ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में हमलावरों के नाम बताया है। यह भी बताया है कि प्रों अनिल सिंह की उन्हें सुपारी दी गयी थी। सुपारी 3 लाख रुपयों की थी।


गिरफ्तार आरोपित लाइनर की निशानदेही पर हमलावरों की तलाश की जार रही है। पूछताछ के दौरान लाइनर साजन ने पुलिस को  बताया कि एक ही बाइक पर सवार 3 लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस दोनों सूटर को चिन्हित कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मालूम हो कि पिछले रविवार की शाम प्रों अनिल सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने शहर के बलुआटाल स्थित पेट्रोलपंप के पास गोली मार दी थी। प्रो. सिंह अपने निवास से बाइक पर सवार होकर पंडित उगम पाण्डेय कॉलेज के पास पान खाने निकले थे। लौटते वक्त बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। बताया गया है कि अपराधी पहले ही घात लगाए हुए थे। घायल प्रो. सिंह को शहर के शरण नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां मशहूर सर्जन डॉ आशुतोष शरण ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पटना ले जाने की सलाह दी थी। इलाज अभी पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS