ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का सूपड़ा साफ करेगा महागठबंधन: राजीव रंजन प्रसाद
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2022 10:22:26 PM
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का सूपड़ा साफ करेगा महागठबंधन: राजीव रंजन प्रसाद

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने शास्त्री नगर,पटना में आयोजित जद(यू) सदस्यता अभियान के दौरान नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि 9 अगस्त 2022 को बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही देश का राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदलने लगा है।देश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता अभियान को अभूतपूर्व समर्थन मिलने लगा है।स्पष्ट है कि इस मुहिम का प्रभाव बिहार में भी आगामी लोकसभा चुनाव में पड़ना तय है। बिहार जहां एनडीए के पास 39 सीटें थीं, वहाँ उनका सूपड़ा साफ होना निश्चित है।

 
 
 
 
उन्होंने कहा कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की किस कदर दुर्गति हुई थी, उसका स्मरण भाजपा के बड़बोले नेताओं को अवश्य होना चाहिए।
 
श्री प्रसाद ने  कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
 
 
 
उक्त अवसर पर ई राजेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार, मालती सिंह, एजाज अहमद, डॉ० सुनिता बिंद, कंचनमाला चौधरी, अरुण कुमारसिंह, नौशाद खान,
नागेंद्र गिरि, खुशबू कुमारी, कंचनमाला चौधरी, माधुरी पटेल, अरुण कुमार सिंह, वंदना सिन्हा      प्रसून श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS