ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
बिहार
केन्द्र सरकार की बिहार विरोधी नीतियों के विरुद्ध संगठित हो जद(यू) कार्यकर्ता: राजीव रंजन प्रसाद
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2022 11:17:43 PM
केन्द्र सरकार की बिहार विरोधी नीतियों के विरुद्ध संगठित हो  जद(यू) कार्यकर्ता: राजीव रंजन प्रसाद

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने पटना स्थित राजा बाजार में सदस्यता अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा कि जद(यू) का मजबूत संगठन है, लेकिन आज समय की माँग है कि सशक्त पार्टी के लिए, नए सदस्य की भी, उतनी ही बड़ी आवश्यकता हैं, इसीलिए सदस्यता अभियान को हम जी जान से जन-जन तक पहुँचाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

 
 
 
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की, बिहार विरोधी नीतियों की वजह से, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल पाया है। वहीं केंद्र प्रायोजित योजनाओं एवं केंद्रीय सहायता के प्रश्न पर भी बिहार, केंद्र सरकार की दोहरे मानदंडों   का शिकार है।
 
 
 
 
श्री प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन की, केंद्र में सरकार बनने की स्थिति में, सभी पिछड़े राज्यों को, विशेष दर्जा देने का संकल्प दुहराया है। इससे स्पष्ट है कि यह मुद्दा अब राष्ट्रीय महत्व का है।साथ ही दशकों से विकास की मुख्यधारा से बाहर अनेक राज्यों के लिए संजीवनी सिद्द हो सकता है।
 
 
 
 
उक्त अवसर पर ई राजेंद्र यादव, नागेंद्र कुमार, एजाज अहमद, डॉक्टर सुनिता बिंद, कंचनमाला चौधरी, नौशाद खान, इम्तियाज अहमद, नागेंद्र गिरि, मीनू सिंह, खुशबू कुमारी, बलिराम जी, विरेंद्र कुमार सिंह, माधुरी पटेल, दिनेश चंद्रवंशी, अरुण कुमार सिंह, वंदना सिन्हा, प्रसून श्रीवास्तव, सरोज देवी, सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS