बिहार
रक्सौल: सड़क दुर्घटना में 9 घायल एक की स्थिति चिंताजनक
By Deshwani | Publish Date: 30/9/2022 10:59:42 PM
रक्सौल। अनिल कुमार।अनुमंडल क्षेत्र के रामगढ़वा प्रखंड कस्बा टोला के समीप मेन रोड मे भीषण सड़क हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बोलेरो में सवार नेपाल के छपकैया निवासी घनश्याम कानू के पुत्र प्रशांत गुप्ता ने बताया कि हम लोग शहर के बाटा चौक से सुबह में भाड़ा पर बोलेरो लेकर थावे मंदिर गए थे। इस दौरान आने के क्रम में रामगढ़वा प्रखंड के कस्बा टोला के समीप एनएच 28 पर एक कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें हमारे घर के लोग सहित मोटर साइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों में राम लखन साह के पत्नी कमला देवी, प्रभात शाह की पत्नी काजल गुप्ता, घनश्याम साह के पुत्र प्रभात साह, राम प्रवेश शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा, घनश्याम कानू के पुत्र प्रशांत गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता संगीता देवी। वही रक्सौल एक्सिस बैंक कार्यरत बैंक कर्मी मोतिहारी निवासी विशेश्वर प्रसाद के पुत्र राजीव रंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिन का इलाज स्थानीय एसआरपी में चल रहा है वही गंभीर रूप से घायल बीरगंज नेपाल छपकैया निवासी संगीता देवी का इलाज गहन चिकित्सा मे चल रहा है इसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। वही डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज हमारे देखरेख में किया जा रहा है।