ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
स्थानीय निकाय चुनाव में सहयोग करेगा जीकेसी
By Deshwani | Publish Date: 29/9/2022 10:28:21 PM
स्थानीय निकाय चुनाव में सहयोग करेगा जीकेसी

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। स्थानीय नगर निकायों के आम चुनाव में उम्मीदवारों के प्रचार प्रसार करने में पूरी सहयोग करने के लिए जीकेसी मुहल्ले-मुहल्ले, अलग-अलग टोली बनाकर घर घर जाएगी। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

 
 
 
 
 
उन्होंने बताया कि नागेश्वर कॉलोनी स्थित रॉयल गार्डन अपार्टमेंट में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर कायस्थ उम्मीदवारों को सहयोग करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव में  पटना मेयर पद के लिए विनीता कुमारी, वार्ड संख्या 35 से सुशांत कुमार श्रीवास्तव, वार्ड संख्या 22 से नीली सिन्हा और वार्ड संख्या 63 से धर्मेन्द्र कुमार मुन्ना उम्मीदवार है।
 
दीपक अभिषेक ने बताया कि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि सभी जीकेसी के लोग अपने अपने क्षेत्र में टोली बनाकर जाय और लोगों को उम्मीदवार की खासियत, उपलब्धि और उनकी जीत की उपयोगिता को बताते हुए उनके पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें ताकि उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित हो सके।
 
 
 
 
उन्होंने बताया कि बैठक में प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने उपस्थित महिलाओं को घर-घर जाकर कायस्थ उम्मीदवार को जीताने के लिए लोगों को प्रेरित करें ताकि कायस्थ की प्रतिनिधित्व स्थानीय निकाय चुनाव में मिल सके।
 
बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने स्थानीय निकाय चुनाव के उम्मीदवार विनीता कुमारी, नीली सिन्हा, सुशांत सिन्हा और धर्मेन्द्र कुमार मुन्ना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें विजय बनाने के लिए पुरजोर काम करने को कहा।
 
 
 
 
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया संभाग) जितेन्द्र कुमार सिन्हा को बिहार श्रमजीवी यूनियन के अध्यक्ष बनाये जाने पर, स्थानीय नगर निकाय में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार विनीता कुमारी, नीली सिन्हा, सुशांत सिन्हा और धर्मेन्द्र कुमार मुन्ना को चुनाव में विजय होने की शुभकामनाओं के साथ, सम्मानित किया गया।
 
बैठक को संबोधित करने वालों में जितेन्द्र कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, नम्रता आनंद, निलेश रंजन, प्रेम कुमार, दीप श्रेष्ठ, मुकेश महान, नीरज सिन्हा, सुमन कुमार वर्मा और धनंजय प्रसाद प्रमुख थे।
 
 
 
 
बैठक में जीकेसी के संरक्षक मण्डल के सदस्य एवं चित्रांश विकास समिति के अध्यक्ष पूर्वी अशोक नगर रोड नंबर 13 कंकड़बाग निवासी सेवानिवृत्त डीएसपी तारकेश्वर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
 
 
 
 
दीपक अभिषेक ने बताया कि बैठक का संचालन अंक ज्योतिष विशेषज्ञ रश्मि सिन्हा ने की और बैठक में मनीष कुमार सिन्हा, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, आलोक वर्मा, रतन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार दास, सुजित कुमार,  सुमन कुमार वर्मा, पुष्प माला कुमारी, शालिनी वर्मा, नंदा कुमारी, संदीप कुमार सिन्हा, यतिश कुमार, शिवानी गौड़, डॉक्टर कुमार नीतीश, डॉक्टर के सी सिन्हा, बसंत सिन्हा, विकाश कुमार, सुनील कुमार वर्मा, पंकज कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव सहित  अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS