बिहार
मोतिहारी: रामगढ़वा के चंपापुर मे गैस सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2022 9:29:38 PM
मोतिहारी: रामगढ़वा के चंपापुर मे गैस सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत, कई घायल

रक्सौल अनिल कुमार। अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में रात एक बड़ी दुखद घटना घटित हो गई। 

 
 
 
 
 
जहां गैस सिलेंडर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वही कई लोग बुरी तरह घायल भी हो गए।  मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के विस्फोट होने से घटना बताई जा रही है, जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चंपापुर के रामाश्रय साह के घर में आग लग गई, इस क्रम में घर में रखें गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि घटना में दो लोगों का पैर शरीर से अलग हो जाने कि सूचना है और घटना में मनोज साह घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। 
 
 
 
 
 
घटना के बाद मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां आनन-फानन में पहुंची, जहां लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, परंतु उस घर में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों में शोक फैल गया है। जानकारी के अनुसार घायलों में मुन्ना कुमार, मनीष कुमार, राजन कुमार, रोशन कुमार, भगवान कुमार, अकाश कुमार और विकास शामिल है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे ग्रामीण इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें सांत्वना देने में लगे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS