बिहार
रक्सौल: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आर्य कन्या मध्य विद्यालय ने निकाली प्रभात फेरी
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2022 9:25:44 PM
रक्सौल: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आर्य कन्या मध्य विद्यालय ने निकाली प्रभात फेरी

रक्सौल अनिल कुमार। आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय शहर के आर्य समाज रोड स्थित आर्य कन्या मध्य विद्यालय द्वारा प्रभात फेरी निकाला गया। जिसका नेतृत्व आर्य कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक बैकुंठ बिहारी सिंह ने किया। इस दौरान बच्चे व शिक्षक हाथों में तिरंगा लिए पूरे शहर में भ्रमण किया। 

 
 
 
 
 
जिसमें वे विद्यालय से निकल मुख्य पथ होते हुए नागा रोड, आश्रम रोड, बैंक रोड, पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आएं। इस दौरान वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिंद आदि नारों के साथ सबों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की गई। मौके पर शिक्षक वेद प्रकाश शर्मा, अनिल पाठक, संतोष कुमार, आरती कुमारी, सुनीता कुमारी व अरविंद शर्मा के साथ छात्र एवं छात्राएं शामिल थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS