ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार के अधिकांश हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश, सबसे अधिक पश्चिमी चम्पारण के वाल्मीकिनगर में
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2022 7:02:27 PM
बिहार के अधिकांश हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश, सबसे अधिक पश्चिमी चम्पारण के वाल्मीकिनगर में

पटना। मॉनसून की सक्रियता के कारण पिछले तीन दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश का सिलसिला जारी है। लिहाजा पूर्वी व चश्चिमी चम्पारण सहित समस्तीपुर व बेगुसराय के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गयी है। 
 
नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते प्रदेश की कई नदियां उफान पर है। गंडक नदी गोपालगंज के डुमरिया घाट पर खतरे के निशान को पार कर चुकी है।


 वहीं कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकि नगर में सबसे अधिक एक सौ उन्नीस दशमलव दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी है। 

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में एक सौ दो दसमलव चार और गोपालगंज जिले के बरौली में एक सौ दो दशमलव दो मिलीमीटर बारिश हुई है। पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले में भी कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान सीतामढी शिवहर मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। इसे लेकर लो अलर्ट जारी किया गया है। शेष अन्य जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान बज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है।


 वहीं, बागमती नदी रून्नीसैदपुर और बेनीबाद में तथा कमला बलान जयनगर और झंझारपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कोसी नदी का जलस्तर सुपौल के बसुआ में लाल निशान से दो मीटर ऊपर चला गया है। नदी का जलस्तर खगड़िया के बलतारा में भी खतरे के निशान को पार कर गया है। महानंदा नदी का जलस्तर ढंगराघाट में खतरे के निशान से ग्यारह सेंटीमीटर ऊपर चला गया है। वहीं, नदी का जलस्तर तैयबपुर और झावा में लाल निशान के आस-पास बना हुआ है। परमान नदी अररिया में खतरे के निशान से तैंतालीस सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

Gandak Barrage Valmikinagar    
 Date - 02/08/2022 Time  03:00 
PM
U/S Level - 359.70ft

D/S Level - 357.70ft

D/S Discharge  3,03,800cusecs        

E.M.C  - NIL cusecs 
M.W.C - NIL cusecs    

Total discharge- 3,03,800 
cusecs
Status- R

Total discharge last year- 1,60,300 cusec
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS