बिहार
मोतिहारी में महावीरी झंडा की विधि-व्यवस्था को ले एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2022 5:24:56 PMमोतिहारी में एसपी का फ्लैग मार्च। फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। महावीरी झंडा के दौरान शहर की विधि व्यवस्था के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। यह मार्च शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसपी डॉ कुमार आशीष कर रहे थे। उनके साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर सौरभ सुमन यादव के नेतृत्व में महावीरी झंडा की विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिले के विभिन्न स्थलों पर किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। वहीं पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का भी दिया गया निर्देश।
संवेदनशील सहित अन्य स्थलों पर प्रशासनिक पदाधिकारी तैनात किये गए है। उक्त मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रशिक्षु, अंचलाधिकारी मोतिहारी सदर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष नगर एवं छतौनी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।