ब्रेकिंग न्यूज़
इस्ट चम्पारण लायंस क्लब की जेनरल बॉडी मीटिंग में अगले अध्यक्ष के लिए सुजीत कुमार सिंह व सचिव के लिए सुधीर गुप्ता का नाम पर बनी सहमतिजीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित
बिहार
मोतिहारी: 50 किलो गांजा सहित बाईक जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2022 11:29:35 PM
मोतिहारी: 50 किलो गांजा सहित बाईक जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

रक्सौल अनिल कुमार। रामगढ़वा व पलनवा थाना ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणी कैनाल पर छापेमारी कर 50 किलो गांजा सहित चार तस्करों को व बाइक को जब्त किया है। 

 
 
 
 
 
इसकी पुष्टि करते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान व पलनवा थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने संयुक्त रूप से रामगढ़वा थाना में बताया कि वे लोग बाढ़ क्षेत्रो का अनुश्रवण करने पंचायतो में गए थे, तभी रामगढ़वा थानाध्यक्ष के मोबाइल पर सूचना आयी कि नेपाल बॉर्डर भेलाही की ओर से नेपाली गांजा भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया है, तभी सूचना मिलने के उपरांत रामगढ़वा थानाध्यक्ष व पलनवा थानाध्यक्ष ने अपने सदल बलो के साथ त्रिवेणी कैनाल पर सघन छापेमारी की, जहाँ पुलिस को देख तस्कर बाइक व गांजा छोड़ कर भागने लगे, लेकिन रामगढ़वा व पलनवा पुलिस बलों ने खदेड़ कर चारो तस्कर सहित 50 किलो गांजा व बाइक को जब्त कर लिया। 
 
 
 
 
 
गिरफ्तार गांजा तस्करों में  रणजीत सिंह पिता प्रेम कुमार सिंह पुरन्दरा, सुभाष पटेल पिता कोदई पटेल, भेड़िहाडी कनगली, पन्ना लाल साह पिता नथुनी साह पुरन्दरा मौजे, दुलार पटेल पिता रामनाथ राउत विश्रामपुर, पोखरिया परसा नेपाल है, जिन्हें रामगढ़वा पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS