ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
बिहार
रक्सौल: बुचड़खाना घोटाले में नप के प्रधान सहायक सह लेखापाल और प्रधान सहायक लिपिक निलंबित
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2022 11:06:38 PM
रक्सौल: बुचड़खाना घोटाले में नप के प्रधान सहायक सह लेखापाल और प्रधान सहायक लिपिक निलंबित

रक्सौल अनिल कुमार। नप द्वारा बुचड़खाना घोटाले और संचिका गायब करने के मामले में आरोप साबित होने पर नगर विकास व आवास विभाग पटना ने आरोपी द्वय नप के प्रधान सहायक सह लेखापाल चन्द्रशेखर कुमार व प्रधान सहायक लिपिक मृत्युंजय कुमार को निलम्बित करते हुए एफआईआर का निर्देश दिया है। चन्द्रशेखर कुमार को मुजफ्फरपुर और मृत्युंजय कुमार को मोतिहारी नगर परिषद में  रहने का निर्देश जारी किया है।

 
 
 
 
 
जिसके बाद से नप के अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया है।बता दें कि नगर परिषद द्वारा विगत वर्ष पूर्व बुचड़खाने के लिए खरिदे गए भूमि में करोड़ों रुपए का घोटाला होने का मामला प्रकाश में आया।जिसमें डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच कमिटी जांचोपरांत नप के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद और पूर्व सभापति उषा देवी भी निलंबित हो चूके है।
 
 
 
 
 
इन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज है।  जिसमें नप के प्रधान सहायक और प्रधान सहायक लिपिक की संलिप्तता उजागर होने के साथ ही नगर परिषद के पुरा संचिका गायब करने में दोनों की संलिप्तता उजागर होने के बाद विभाग द्वारा दोनों कर्मियों को भी निलंबित कर दिया है। बता दें कि उक्त भूमि खरिदारी में दोनों द्वारा अनियमितता कर सरकार को करोड़ों रुपए राजस्व का चूना लगाने का आरोप जांच में सहित पाया गया है।खरिदे गए भूमि के एवज में कुल चार करोड़ के जगह पांच करोड़ 97लाख रुपए का भूगतान कर दिया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS