बिहार
अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि के बाद रक्सौल में 9 सुअरो को मारा गया
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2022 11:24:49 PM
अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि के बाद रक्सौल में 9 सुअरो को मारा गया

रक्सौल। अनिल कुमार। सुअरों में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि होने के बाद रक्सौल में बीते एक सप्ताह से लगातार सुअरों का मारने का काम चल रहा है। बुधवार को रक्सौल में 9 सुअरो को मारा गया।नगर परिषद‍् के साथ-साथ पशुपालन विभाग की टीम के द्वारा सुअरो को मारने का काम चल रहा है।






नगर परिषद‍् रक्सौल के प्रशासक राम दुलार राम के साथ-साथ जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सको की टीम के द्वारा सुअरो की खोज कर उनको मारा जा रहा है। बुधवार को नगर परिषद‍् क्षेत्र के मछली बाजार के इलाके में सुअरो को मारने का काम किया गया। मौके पर बीडीओ संदीप सौरभ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS