ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल: महावीर मेला के दौरान नेपाल पुलिस के फायरिंग करने से एक भारतीय नागरिक बुरी तरह घायलभारत सर्वाधिक वोट के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के लिए फिर से निर्वाचितभारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेला
बिहार
समाजसेवा में ईस्ट चम्पारण लायंस क्लब की रहीं अहम भूमिका: डीएम
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2022 2:13:47 PM
समाजसेवा में ईस्ट चम्पारण लायंस क्लब की रहीं अहम भूमिका: डीएम

मोतिहारी पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने शनिवार की शाम कहा कि ईस्ट चम्पारण लायंस क्लब समाज के प्रति अपने सेवा कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रहा है। अमेरिका से लेकर मोतिहारी तक फैले लायंस क्लब से जुड़कर लोग मानवता की सेवा कर रहे हैं। दोनों अधिकारी यहां छतौनी स्थित शहनाई बैंक्विट में ईस्ट चम्पारण लायन्स क्लब के 44 वे पदस्थापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व दोनों अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। 

 
 
 
 
 
दोनों अधिकारियों ने क्लब के नये पदधारकों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि इस साल की नई कमेटी समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगी। स्कूली छात्रा तेजस्विनी, आर्या, दीपिका व अननया ने स्वागतगान के माध्यम से अतिथियों का अभिनदंन किया। कार्यक्रम में नए सदस्यों को 
क्लब के पूर्व जिलापाल मधुसूदन कुमार ने शपथ दिलाई। सत्र 2022-23 के लिए प्रेसिडेंट के रूप में लायन विनय देवकुलियार, सेक्रेटेरी लायन लोकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष के रूप लायन अनुपम जयसवाल ने शपथ लिया।वहीं पूर्व जिलापाल लायन संजय अवस्थी ने नई टीम को उनकी जवाबदेही याद दिलाई। 
 
 
 
 
 
कार्यक्रम में लीओ प्रेसिडेंट शुभम गुप्ता , सेक्रेटेरी रोहण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्षराहुल प्रियदर्शी को भी 
 पूर्व जिलापाल लायन डा. अमिताभ चौधरी ने शपथ दिलाई। इस मौक़े पर क्लब के सदस्य अपने अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे। साथ ही शहर के कई गणमान्य लोग और विभिन्न क्लबों से आए विशेष अतिथिगण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन लायन अजय आज़ाद ने 
किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS