ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
बीपीएससी पेपर लीक में मामले में गया के निजी कॉलेज के प्राचार्य व केन्द्राधीक्षक गिरफ्तार, आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2022 8:00:00 PM
बीपीएससी पेपर लीक में मामले में गया के निजी कॉलेज के प्राचार्य व केन्द्राधीक्षक गिरफ्तार, आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई

 पटना। आर्थिक अपराध इकाई ईओयू ने बीपीएससी पेपर लीक मामले को सुलझा लेने का दावा किया है। खबर है कि 67 सड़सठवीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र गया के एक निजी कॉलेज से लीक हुआ था। यह भी कि इस मामले में गया स्थित उस निजी कॉलेज के प्राचार्य व क्रेन्द्रधीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में यह पन्द्रहवी गिरफ्तारी है।



 प्राप्त जानकारी के अनुसार ईओयू की टीम ने गया के डेल्हा स्थित राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज के प्राचार्य और केन्द्राधीक्षक शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने परीक्षा केन्द्र पर प्रश्न पत्र पहुंचने के तत्काल बाद सुबह दस बज कर पन्द्रह मिनट पर स्कैन कर व्हाट्सएप के जरिये आगे भेजा था। उसने सबसे पहले कपिलदेव नाम के एक व्यक्ति को प्रश्न पत्र भेजा था।

 कपिलदेव केन्द्र सरकार का कर्मी है और वर्तमान में इलाहाबाद में कार्यरत है। खबर यह भी है कि  पिछले दिनों दिल्ली से जिन तीन आरोपियों अभिषेक त्रिपाठी, महेश पूर्व और प्रवीण कुमार यादव की गिरफ्तारी हुई थी, उन सभी को कपिलदेव ने प्रश्न पत्र भेजा था। इस मामले के मुख्य आरोपी पिन्टू यादव गिरोह के पास दिल्ली से गिरफ्तार हुये गंगने प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS