ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
बिहार: सीतामढ़ी में 2 किशोरियों की तालाब में डूबकर मौत
By Deshwani | Publish Date: 23/6/2022 10:54:38 PM
बिहार: सीतामढ़ी में 2 किशोरियों की तालाब में डूबकर मौत

पटना। सीतामढ़ी में दो किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। दोनों परिजनों से छिपकर तालाब से स्नान करने गई थी। घटना जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया बाजार की है। मृत किशोरियों की पहचान थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 निवासी शंकर राम की 7 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी व सुनील मंडल के 8 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में की गई है।





घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है। वही मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जिलानी, पंचायत समिति सदस्य प्रमोद पंजियार व वार्ड सदस्य नंदलाल महतो के द्वारा परिवार को कबीर अंत्येष्टि की तीन 3- 3हजार राशि प्रदान की गई।




परिजनों ने बताया कि दोनों स्कूल से पढ़ाई करने के बाद अपने अपने घर लौटकर दरवाजे पर ही खेल रही थी। इसी दौरान दोनों घर से करीब 12 बजे अचानक गायब हो गई। कुछ देर के बाद परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई। करीब 4 घंटे के बाद डबरा स्थित तालाब में दोनों किशोरियों की शव उपलता दिखा। जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। घटनास्थल पर परिजनों के चितकार से माहौल गमगीन हो गई है। घटना की सूचना पर कन्हौली थाना पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS