ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
अमर शहीद जगतपति कुमार जी के स्मृति में 25 जून को होगा व्याख्यान माला
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2022 10:57:32 PM
अमर शहीद जगतपति कुमार जी के स्मृति में 25 जून को होगा व्याख्यान माला

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आगामी 25 जून 2022 को कायस्थ विभूति अमर शहीद जगतपति कुमार जी के स्मृति में एक व्याख्यान माला का आयोजन, जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की पटना जिला इकाई द्वारा केन्द्रीय कार्यालय, नागेश्वर कॉलोनी, पटना में किया जायेगा। 





सूत्रों के अनुसार, उक्त व्याख्यानमाला की सफलता के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय, पटना में एक  बैठक आहूत की गई। बैठक में सघन रूप से व्याख्यानमाल के संदर्भ में रूप रेखा तैयार किया गया। साथ ही जीकेसी संगठन को विस्तारित करने के लिए "सदस्यता अभियान" को सघन रूप से चलाये जाने पर जोर दिया गया। पटना जिला अन्तर्गत सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पटना जिला के सचिव एकलव्य सिन्हा ने  हेतु सदस्यता ग्रहण रसीद प्राप्त किया और कहा कि अधिकाधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ने का काम करूंगा।




उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष बिहार (समस्तीपुर सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता) सरोज सिन्हा,  राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा 'संजू', बिहार प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, महासचिव पटना धनंजय प्रसाद,   बिहार प्रदेश के संगठन मंत्री बलराम जी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सिन्हा, पटना जिला युवा अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS