ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भाजपा में शामिल हुए बिहार लोक सेवा से रिटायर्ड अधिकारी सुनील कुमार वर्मा
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2022 10:41:37 PM
भाजपा में शामिल हुए बिहार लोक सेवा से रिटायर्ड अधिकारी सुनील कुमार वर्मा

भाजपा में शामिल हुए बिहार लोक सेवा आयोग से रिटायर्ड अधिकारी सुनील कुमार वर्मा। मौक़े पर केंद्र गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जैसवाल, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सांसद विवेक ठाकुर ,विधायक अरुण सिन्हा और संजीव चौरसिया भी उपस्तिथ रहे।


बिहार लोक सेवा आयोग से रिटायर्ड अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता एक बार फिर से ग्रहण की है. बिहार लोक सेवा आयोग में लम्बे समय तक अपनी सेवा देने के बाद वे 31 जनवरी 2022 को अपने पद से सेवा निवृत हो गये थे, उसके पहले वे भारतीय जनता पार्टी से पहली बार 1980 में जुड़े थे. 

वे बाल काल से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं. आज उन्होंने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. 

आपको बता दें कि सुनील कुमार वर्मा पटना के महेन्द्रू निवासी हैं, जो बाल्य काल में लोक नायक जय प्रकाश नारायण के आन्दोलन से सक्रीय रहे. उसके बाद संघ परिवार और फिर भाजपा से जुड़ गये. 

1982 में वे महेन्द्रू मंडल के महामंत्री और चुनाव कार्य में सक्रिय रहे. 1988 में भाजयुमो के जिला महामंत्री का दायित्व संभाला. लेकिन 1994 में बिहार लोक सेवा आयोग की प्रतियोगिता परीक्षा पास कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी, सीतामढ़ी के पद से सरकारी सेवा की शुरुआत की और तब राजनीति से दूर हो गये. 

लेकिन साल वे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री प्रेम कुमार के आप्त सचिव और प्रमोद कुमार के OSD बन कर अपनी सेवा देते रहे.
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS