बिहार
रक्सौल शहर में लगातार हो रही सुअरो की मौत के बाद प्रशासन हरकत में, मृत सुअरों का लिया गया सैंपल
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2022 12:34:12 AMरक्सौल। अनिल कुमार। पशुपालन विभाग की टीम के द्वारा मृत सुअरों का सैंपल लिया गया।जिला पशुपालन पदाधिकारी के साथ-साथ पटना से आयी पशुपालन विभाग की टीम भी इस दौरान मौजूद रही।
टीम के द्वारा मृत सुअरो का सैंपल लिया गया। जिसकी वैज्ञानिक जांच कर इनकी मौत के कारणों का पता लगाया जायेगा। बीते 24 घंटे के अंदर रक्सौल में 9 सुअरों की मौत हुयी है। इससे पूर्व में भी एक दर्जन से अधिक सुअर की मौत हो चुकी है। शहर में लगातार हो रही सुअरो की मौत के बाद प्रशासन हरकत में है।लगातार हो रही मौत किसी गंभीर बिमारी की आशंका है।