बिहार
रक्सौल: बीती रात आयी तेज आंधी से प्रखंड क्षेत्र के कई मकान क्षतिग्रस्त
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2022 12:16:25 AMरक्सौल। अनिल कुमार। बीती रात आयी तेज आंधी से प्रखंड क्षेत्र के कई घरों के छज्जा, छप्पर व अल्बेस्टर का मकान धवस्त हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।तेज आंधी से लौकरिया पंचायत स्थित लौकरिया गांव के मुकेश पटेल, राम अनूप पटेल, बंधु पटेल सहित कई लोगों के अल्बेस्टर का मकान व घर क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है।
यहां बता दे कि बीती रात आयी तेज आंधी से कई घरों के छप्पर उड़ने के साथ आम को भारी नुकसान हुआ है।किसानों का कहना है कि तेज आंधी के कारण बगीचे में लगे आम टूट कर गिरने के साथ फट गया।जिसकारण आम को काफी नुकसान हुआ है। इधर, गुरूवार को भी पूरे दिन मौसम में बदलाव देखा गया. तेज धूप नहीं निकलने के कारण लोगों ने गर्मी से राहत पायी।