ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
बिहार के यश ने विवेक अग्निहोत्री व पल्लवी जोशी का ग्लैज़्गो स्कॉटलैंड में किया स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2022 10:43:04 PM
बिहार के यश ने विवेक अग्निहोत्री व पल्लवी जोशी का ग्लैज़्गो स्कॉटलैंड में किया स्वागत

पटना के निवासी वेदांत वर्मा (यश वर्मा) इंग्लेंड के तीसरे स्थान और विश्व के नामचीन बिजनेस स्कूल में मास्टर्स की पढ़ाई स्कॉलरशिप पर पूरी कर रहे हैं। छात्र जीवन से ही उनकी रुचि समाजसेवा में रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बिहार में कोरोना के दौर में लोगों की खूब मदद की। 

अपनी कार्यकुशलता से इन्होंने सबको प्रभावित किया है। विदेश में भी इनका लगाव बिहार के प्रति कभी कम नहीं हुआ, बल्कि हर मंच से खुद को बिहारी बोलने पर गर्व करते है। वे ज़्यादा से ज़्यादा बिहारी समुदाये से आये हुए लोग को प्रेरित भी करते है की वो खुद को गर्व से बिहारी कहे। इसके साथ ही इनके पिता श्री सुनील कुमार वर्मा भी बिहार में काफी प्रसिद्ध व्यक्ति में से एक है और बिहार सरकार के कर्मठ उच्च अधिकारी के रूप में जाने माने अधिकारी हैं। 

इनके पिता बिहार सरकार प्रशासनिक सेवा में अपना योगदान दे चुके है और इसी साल जनवरी माह में बिहार सरकार के विधि विभाग एवम गन्ना उद्योग विभाग मंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए है। 

वेदांत ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए युनाइटेड किंगडम के नामी गिरामी बिजनेस स्कूल : strathclyde business school का सफ़र तय किया। 

इतना ही नहीं उन्होंने वहाँ जाकर न सिर्फ़ बिहार का बल्कि पूरे भारत का नाम ऊँचा किया है। वहाँ जाकर उन्होंने विश्वविद्यालय में स्टूडेंट ब्रांड एम्बेसडर तथा स्टूडेंट प्रोग्राम रिप्रेसेंटेटिव का पद अपने नाम किया। 

हाल ही में विश्वभ्रमण पर  #Humanitytour पर विवेक अग्निहोत्री तथा पल्लवी जोशी ग्लैज़्गो स्कॉटलैंड पहुँचे तो इन्होंने भारतीय समुदाये के अध्यक्ष ध्रुव कुमार, आलोक सिंह नामचीन होटल व्यवसायी इनके साथ ही इन्होंने 4 जून 2022 को आयोजित विवेक अग्निहोत्री तथा पल्लवी जोशी के कार्यक्रम में शिरकत की। इन्होंने मंच पर अपनी बात भी रखी। यह कार्यक्रम हिंदुओं के बीच नरसंहार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उपर रखी गयी थी। भारतीय मंच पर इन्हें अवसर मिलना गर्व का विषय है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS