बिहार
रक्सौल: आरपीएफ व जीआरपी के संयुक्त अभियान में शराब के साथ दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2022 11:27:57 PMरक्सौल। अनिल कुमार। आरपीएफ व जीआरपी के संयुक्त अभियान में गश्ती के दौरान शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।इसकी पुष्टि करते हुए पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पूर्वी छोड़ गोदाम के पास आरपीएफ व जीआरपी की टीम संयुक्त गश्ती कर रही थी।इस दौरान दो व्यक्ति माथे पर सामान ले कर जा रहे थे।
संदेह के आधार पर जब रोककर जांच किया गया तो उनलोगों के पास माथे पर रखे बोरी में शराब बरामद किया गया।जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वार्ड 1 के नया बस्ती निवासी शेख वजीर व दूसरा बड़ा परेउवा वार्ड एक के विजय कुमार के रूप में की गयी है। दोनों के पास से कुल 108 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद की गयी है।दोनों आरोपियों से पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।