ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधा का वितरण
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2022 11:21:21 PM
पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधा का वितरण

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटना के एस के नगर स्थित वंदे मातरम फाउंडेशन के कार्यालय में पौधा वितरण किया गया। उक्त जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों और आगंतुक अतिथियों के बीच पौधा देते हुए उन्हें कहा गया है कि इस पौधे को वह अपने घर के आस-पास लगायें और उसकी नियमित देख-रेख भी करें ताकि वह पेड़ का रूप ले सके।






अध्यक्ष ने कहा कि पौधा को रोपने में और पर्यावरण को शुद्ध बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि पेड़ सभी लोगों को शीतलता और ऑक्सीजन देता है जिस पर हमलोगों का जीवन टिका है,  इसलिए पौधा लगाने और उसका पोषण करने की दायित्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और अपने आस पास के लोगों को भी प्रोत्साहित करें।




उक्त अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी के नेता उपेन्द्र कुमार सिंह, फाउंडेशन के संगठन प्रभारी सुजीत कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, सदस्य निरंजन सम्राट, सदस्य सुमन सिन्हा, सदस्य प्रियंका कुमारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS