बिहार
रक्सौल: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेंड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2022 11:56:01 PMरक्सौल। अनिल कुमार। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के दृष्टिकोण से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को सरोकार मंच संस्था द्वारा एसएसबी के साथ मोक्षधाम और विभिन्न मंदिरों में अर्जुन, आंवला, जामून सहित विभिन्न प्रकार के लगभग दो दर्जन पेंड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
पौधरोपण से पूर्व मंच के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने हांथों में पौधा लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का शपथ लिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंच के अध्यक्ष सेवक सौरभनाथ के अध्यक्षता में मोक्षधाम और मंदिरों में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसमें मंच के कोषाध्यक्ष राजेश केशरिवाल,सदस्य रंजंन किशोर मिश्रा,त्रिषा कुमारी सचिव राजेश कुमार वर्मा,एसएसबी के जवान कुन्दन और तमील के साथ पुजारी भी शामिल थे।