बिहार
रक्सौल: विवेक कुमार जायसवाल ने हरैया ओपी का पदभार ग्रहण किया
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2022 10:35:44 PMरक्सौल। अनिल कुमार। विवेक कुमार जायसवाल ने हरैया ओपी का पदभार ग्रहण कर लिया है।सोमवार को एक सादे समारोह के बीच उनको ओपी अध्यक्ष की कमान संभाली। इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि अपराध नियत्रंण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
शराब तस्करी पर भी लगाम लगाने का काम किया जायेगा। इसके साथ ही, विधि व्यवस्था की समस्या पैदा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।मौके पर पुलिस निरीक्षक अभय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।