ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
मोतिहारी: डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने की आदापुर में जन कल्याणकारी योजनाओं की जांच
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2022 10:43:08 PM
मोतिहारी: डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने की आदापुर में जन कल्याणकारी योजनाओं की जांच

रक्सौल। अनिल कुमार। बुधवार को आदापुर प्रखंड में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यो व जन कल्याणकारी योजनाओं की जांच स्थानीय प्रखंड के श्यामपुर पंचायत में डीएम शीर्षत कपिल अशोक       द्वारा की गई। इस दौरान डीएम ने प्रखंड मुख्यालय में निर्माणधीन इनडोर स्टेडियम का गहन निरीक्षण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा वितरण काउंटर, जेईई/एईई वार्ड, प्रसूति गृह व आउटडोर का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं अस्पताल परिसर में स्थापित नल जल योजना के संचालन से सम्बंधित जानकारी स्थानीय लोगों से लिया। 





उक्त नल जल से अस्पताल को पानी आपूर्ति के बारे में पूछ ताछ कर अतिशीघ्र पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश डीएम ने दिया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल रोड पर बह रहे नाले से हुए जलजमाव के बारे में डीएम को अवगत कराया, जिसपर संज्ञान लेते हुए तत्क्षण इसका समाधान करने का निर्देश स्थानीय पदाधिकारियों को दिया गया। निरीक्षण के बाबत पूछे जाने पर डीएम ने विकासात्मक कार्यो की धरातलीय स्थिति की जांच में करने व इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजे जाने की बात कही। इस क्रम में उन्होंने बाढ़ पूर्व तैयारियों के मद्देनजर पसाह, दुधौरा व बंगरी नदी के बांध की तत्काल मरम्मती होने के साथ ही श्यामपुर  व बेलदारवा बाजार के अतिक्रमण के सम्बंध में पूछे जाने पर डीएम ने तत्काल स्थानीय सीओ को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित करने की बात कही। 




मौके पर डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार,  अल्पसंख्यंक पदाधिकारी शशिभूषण तिवारी, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ संजय कुमार झा, पीओ प्रभाकर झा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सहनी, बीईओ हरेराम सिंह,  बीपीआरओ रूपेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS