बिहार
नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2022 9:29:08 PMरक्सौल। अनिल कुमार। मंगलवार को शहर के रामजानकी मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप समाज के आईना है।कुरीतियों और समाज की गलतियों को आप अपनी लेखनी के माध्यम से प्रदर्शित करते है। इस दौरान आरएसएस के कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि नारद जी ब्रह्मांड आदि के संवाददाता थे।इस कार्य के लिए श्री गुप्ता ने पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला व्यवस्था प्रमुख विकास कुमार ने बताया कि नारद जी संवाददाता के रूप में ब्रह्मांड में विख्यात थे। उनके कार्यो को आज मीडिया के बंधुओं के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर भरत चौरसिया, दुर्गेश कुमार, चैतन्य कुमार, सुबोध कुमार, हिमांशु कुमार, अमरेंद्र कुमार सहित शहर के पत्रकार मौजूद थे।