बिहार
रक्सौल: हजारी कॉमर्स क्लासेज की दो छात्राओं ने टॉप कर अपने माता-पिता सहित गुरु का बढ़ाया मान
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2022 12:21:18 AMरक्सौल। अनिल कुमार। हजारी कॉमर्स क्लासेज की दो छात्राओं ने पूरे अनुमंडल मुख्यालय में टॉप आकर अपने माता-पिता सहित गुरु का मान बढ़ा दी है। दोनों छात्राएं आपस में सगी बहने है। दोनों बहने बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई केसीटीसी कॉलेज से वाणिज्य संकाय से स्नातक में उत्तीर्ण हुई है।
प्रथम स्थान पर सोनम कुमारी को 591 नंबर एवम् सलोनी कुमारी को 572 अंक प्राप्त हुए हैं। दोनो ही बहनें कोईरिया टोला नगरपालिका के पीछे गली वार्ड-23 निवासी बिजेंद्र चौधरी की पुत्री है। दोनों बहनों के टॉप आने पर परिवार वालों में खुशी की लहर है। उक्त बाबत शिक्षक डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दोनो ही बहनें मेधावी हैं, आगे उनका भविष्य उज्ज्वल हो, यही हमारी कामना है।