बिहार
रक्सौल: नगर परिषद् कार्यालय में संपन्न होने वाली टेंडर की प्रक्रिया कर दी गयी रद्द
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2022 10:30:32 PMरक्सौल। अनिल कुमार। नगर परिषद् कार्यालय में संपन्न होने वाली टेंडर की प्रक्रिया रद्द कर दी गयी। सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था नहीं होने के कारण टेंडर की प्रक्रिया नहीं पूरी की जा सकी।
टेंडर के लिए समय 11 बजे निर्धारित था।इससे पूर्व ही टेंडर में शामिल होने वाले आवेदक नप कार्यालय पहुंच गये थे, लेकिन अंतिम वक्त पर टेंडर कैंसल कर दिया गया। दिन के करीब 1 बजे नगर परिषद् के सूचना पट्ट पर इससे संबंधित जानकारी दे दी गयी। नप के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को फिर से टेंडर की प्रक्रिया होगी।