बिहार
रक्सौल: अगलगी के घटना के बाद विधायक ने पीड़ितों से मिल दी सांत्वना
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2022 9:49:18 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय शहर के हरैया थाना क्षेत्र के भरतमही गांव में बीती रात 4 लोगों के घरों में आग लग जाने के कारण लाखों की संपति जल कर राख हो गया। जिससे 4 पीड़ित परिवार सड़क पर आ गए।
जिसके बाद सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने पीड़ित परिवार से मिल सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने बताया कि आग लगने से रामकिशुन राम, जय किशुन राम, श्री किशुन राम, विक्रम राम आदि का घर जल कर राख हो गया। लाखो की सम्पति नष्ट हो गई और कई लोग घायल हो गए।उन्होंने मौके पर पहुँच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना एवं आर्थिक मदद करते हुए सम्बंधित अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।