बिहार
रक्सौल: रेल पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2022 9:43:48 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय रेल पुलिस मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वादी महुआवा थाना क्षेत्र के चंद्रमन गांव निवासी देवी लाल शाह के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर युवक की गिरफ्तारी हुयी है।
युवक की पहचान नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत वीरगंज के छपकैया निवासी भूट्टू मियां अंसारी के रूप में हुयी है। जो कि वादी देवी लाल शाह का फोन चोरी कर रहा था। जिसे रंगेहाथ पकड़ लिया गया।इसकी जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष राज कुमार राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।