बिहार
रक्सौल: छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया
By Deshwani | Publish Date: 7/4/2022 10:00:38 PMरक्सौल। अनिल कुमार। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन गुरूवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया। वहीं आज (शुक्रवार) को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जायेगा।रक्सौल के सभी छठ घाट पर छठ पूजा को लेकर भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। छठ घाटों पर आर्कषक लाइटिंग की गयी थी।वहीं फूल व सजावटी समानों से घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
नेपाली स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विधि विधान के साथ घाट की सजावट करते हुए पूजा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार बड़ा परेउआ, भकुआ ब्रहम बाबा, कोइरीया टोला, सूर्य मंदिर, नागा रोड बाबा मठिया के साथ-साथ कौड़िहार चौक पर छठ पूजा को लेकर भव्य छठ घाट बनाया गया था।