ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
रक्सौल: विवेक वर्णवाल गोलीकांड में दो गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 1/4/2022 9:39:20 PM
रक्सौल: विवेक वर्णवाल गोलीकांड में दो गिरफ्तार

रक्सौल। अनिल कुमार। नागा रोड के विवेक वर्णवाल गोलीकांड मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है और इस मामले में रक्सौल से 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों अपराधियों के द्वारा रक्सौल नागारोड के रेडीमेड व्यसायी विवेक वर्णवाल को गोली मार कर घायल कर दिया गया था। इस गोली कांड में शामिल दो अपराधियों को स्थानीय दरपा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के लिए पुलिस कोर्ट से रिमांड पर लेने की कवायद भी शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रक्सौल के वस्त्र व्यवसायी विवेक वर्णवाल को गत दिनों छौड़ादानों बाजार से लहना वसूल वापस आते समय अपराधियों ने लूट का शिकार बनाया था तथा छौड़ादानों व आदापुर प्रखण्ड के सीमाई गांव लोहड़ीया के समीप विरोध करने पर गोली मार दिया। 






गंभीर रूप से जख्मी व्यवसायी ने अपनी बाईक से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और बगही- बखतौरा चौक पर पहुंच बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें ग्रामीणों के प्रयास से डॉक्टर के पास प्राथमिक उपचार करा डंकन अस्पताल रक्सौल रेफर किया गया, किन्तु डंकन अस्पताल ने भी रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों के प्रयास से उन्हें तो बचा लिया गया, परंतु परिजनों के आग्रह पर उन्हें दिल्ली मेदांता में भर्ती कराया गया है। जहां वे जीवन व मौत से जूझ रहे है।इसी बीच पुलिस अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग के आधार पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रक्सौल के कोईरिया टोला वार्ड संख्या-25 से शातिर संतोष महतो व रक्सौल नहर चौक से सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों से हुई गहन पूछताछ के दौरान संतोष महतो को रक्सौल जीआरपी व नगर थाना में दो गोलीकांड के मामले में भी संलिप्तता उजागर हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विवेक वर्णवाल गोलीकांड में दोनों शातिरों को रिमांड पर लेने की कवायद शुरू कर दिया है।पुलिस का दावा है कि उक्त गोलीकांड का खुलासा कर लिया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS