ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
रक्सौल: फुलवरिया गांव में मिट्टी से दबी 10 बच्चियों में एक लड़की की हुई मौत,अन्य बच्चियों का चल रहा इलाज, गांवों में रहा मातम सन्नाटा
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2022 9:40:17 PM
रक्सौल: फुलवरिया गांव में मिट्टी से दबी 10 बच्चियों में एक लड़की की हुई मौत,अन्य बच्चियों का चल रहा इलाज, गांवों में रहा मातम सन्नाटा

रक्सौल। अनिल कुमार। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के अधकपरिया पंचायत के फुलवरिया गांव में मिट्टी दबने से एक लड़की की मृत्यु हो गई। शेष गम्भीर रूप से लड़कीयों का इलाज बेतिया में की जा रही हैं।  






ग्रामीणों  के अनुसार  फुलवरिया गांव के एक नदी के किनारे लगभग 10 लड़कियां अपने घरेलू कार्य में मिट्टी लाने के लिए गुरुवार को सुबह एक साथ गई थी।  लड़कियाँ मिट्टी की खुदाई करते समय अचानक मिट्टी में दबने लगी। वही शोर शराबे की आवाज को सूनकर आस-पास के ग्रामीण लोग पहुंचे।मिट्टी में दबने से एक लड़की की स्थिति गम्भीर होने से  इलाज कराने ले जाने क्रम में उनकी मौत हो गई। मृतक लड़की  फुलवरिया ग्राम वार्ड नम्बर 01 निवासी छोटेलाल पंडित के पुत्री गुलाईची कुमारी है जिसका उम्र करीब 14 वर्ष की बताई गई हैं। तीन लड़कियों का गम्भीर इलाज बेतिया में चल रहा हैं। बाकी लड़कियाँ घायल में खतरे से फिलहाल बाहर बताई जा रही हैं।
   




उक्त खबर की जानकारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने  पृष्टि कर गुरुवार को बताया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों सूत्रों से मिलते ही घटनास्थलों की जांच पड़ताल की गई। जिसमें एक लड़की की मौत हो गई।शेष गम्भीर घायल लड़कियों का नाम व पता की जानकारी ली जा रही हैं। मृतक लड़की की पोस्टमार्टम की प्रकिया जारी हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS