ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
जिला विधिक संघ सदस्य अधिवक्ता मनोज की हत्या कर शव को मोतिहारी में जीवधारा एनएच के पास फेंका
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2022 10:00:00 PM
जिला विधिक संघ सदस्य अधिवक्ता मनोज की हत्या कर शव को मोतिहारी में जीवधारा एनएच के पास फेंका

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिला विधिक संघ से सदस्य अधिवक्ता मनोज कुमार कश्यप की हत्या कर शव को मोहनापुल के समीप एनएच किनारे एक खेत में फेंक दिया गया। बताया गया है कि हत्या के पूर्व रात यानी रविवार की रात्रि को घर नहीं लौटे थे और सोमवार की सुबह पिपराकोठी पुलिस ने जीवधारा के निकट मोहनापुल के पास उनके शव को बरामद किया। 


अधिवक्ता मनोज कुमार चकिया प्रखंड क्षेत्र के माधवपुर कोइरगांवा निवासी थे। इनके शव के पास से मिले परिचय पत्र के आधार पर उनकी पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजन को इनकी हत्या की सूचना दी। वे जिला विधिज्ञ संघ के सदस्य भी थे। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है।


 उनके सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। चेहरा खून से सना था। उनके परिजन का कहना है कि वे रविवार की दोपहर घर से पैदल निकले थे। देर रात को घर नहीं लौटे। तब उनके परिवार के लोग काफी चिंतित हो गए। घर के लोगों ने जहां-तहां पता लगाने की कोशिश भी की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। फिर सोमवार की सुबह अज्ञात शव को लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद किया है। जांच करने पर शव की पहचान अधिवक्ता मनोज कुमार कश्यप के रूप में की गयी।


 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। बताया जाता है मृतक चकिया थाना क्षेत्र के माधोपुर कोइरगांवा निवासी 48 वर्षीय मनोज कुमार कश्यप जिला विधिक संघ के सदस्य थे। उनके पिता वृजुनाथ दि्वेदी पंचायत सेवक थे। तथा उनकी दो शादियां हुई थी। उनकी हत्या पॉच वर्ष पूर्व कर दी गयी थी।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पिता की हत्या मामले में इन्हें आरोपित किया था। लिहाजा ट्रायल के बाद न्यायालय ने इन्हें बरी कर दिया था। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर को किसी काम के लिए घर से पैदल निकले थे। परंतु जब देर रात तक घर नहीं पहुंचे तब अन्य जगहों पर पता किया गया। परंतु कहीं पता नहीं चला। अधिवक्ता को एक पुत्र अमन, दो पुत्रियां व पत्नी पुष्पा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते हीं गांव में चारों ओर मातम छा गया।



थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को मोहनापुल के समीप एनएच किनारे फेंक दिया गया। बताया कि मामले में अभी तक प्राथमिकी के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS