ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
जीकेसी ने मनाया धूमधाम से होली मिलन समारोह
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2022 9:52:55 PM
जीकेसी ने मनाया धूमधाम से होली मिलन समारोह

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस) ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पटना में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह मनाया। उक्त जानकारी देते हुए मिडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गयी। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और भगवान चित्रगुप्त की वंदना से की गयी। 






उन्होंने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम का संचालन जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने किया। जीकेसी पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक एवं  युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू ने किया। श्री प्रेम ने बताया कि कार्यक्रम को अजय अमबष्ठा ने होस्ट किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहां कलाकारों ने एक से बढ़क एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया, वहीं बच्चों ने होली गीत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।





 उक्त अवसर पर  पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद  ने कहा कि होली का त्योहार उल्लास और आनंद का प्रतीक है। इस त्योहार में हम पारस्परिक मतभेदों को भूलकर प्रेम एवं भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं। विधायक  अरुण कुमार सिन्हा ने कहा यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए। रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। होली के पर्व में किसी तरह का भेदभाव नहीं रखते हैं और लोग  एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव रखते हैं।





ग्लोबल अध्यक्ष  राजीव रंजन प्रसाद  ने कहा कि होली का त्योहार हमें समृद्धि, शांति, प्रगति, सद्भाव तथा खुशी साझा करने के लिए एकजुट करता हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे होली के त्योहार को पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं। 

प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद  और  प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि होली का त्योहार  बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।  होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। 





उक्त अवसर पर  पूर्व विधान पार्षद राकेश रंजन, प्रेम कुमार,  आलोक राज, समीर परिमल, अनुराग समरूप,संजय सिन्हा, बलिराम जी, राजेश सिन्हा संजू, जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, रवि सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, कुमार संभव, अनिल कुमार दास, दिवाकर कुमार वर्मा, नीलेश रंजन, धनंजय प्रसाद, मुकेश महान, प्रियदर्शी हर्षवर्धन, आशुतोष ब्रजेश, सुशांत सिन्हा, पीयूष श्रीवास्तव ,अश्विनी कुमार, प्रसून श्रीवास्तव,प्रियरंजन, सईद सबिहउद्दीन अहमद शिफ़ू,  नागेंद्र कुमार,  राजेंद्र यादव कंचन माला, खुशबू कुमारी,
दूरदर्शन के डायरेक्टर राजकुमार नाहर, हैप्पी श्रीवास्तव,
समीर परिमल, मनोज कुमार सिन्हा निशा पाराशर, उर्वशी सिन्हा, रुपेश रंजन सिन्हा, राकेश कुमार डब्लू, संदीप स्नेह,  संजय कुमार सिन्हा, शुभम कुमार, संदीप दास, नंदा कुमारी ,अराधना कुमारी
समेत कई अन्य गणमान्य लोग  उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS