ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
रक्सौल में भीषण डकैती, लाखों के गहना, नकद व मोबाइल लूटे, हथियारबंद अपराधियों की संख्या 20 के करीब
By Deshwani | Publish Date: 5/3/2022 10:00:00 PM
रक्सौल में भीषण डकैती, लाखों के गहना, नकद व मोबाइल लूटे, हथियारबंद अपराधियों की संख्या 20 के करीब

रक्सौल।अनिल कुमार। रक्सौल में फिर से एक बार डकैत गिरोह सक्रिय हुए हैं। जिन्होंने रक्सौल के हरैया थानांतर्गत चंदुली गाँव वार्ड 09 में संतोष तिवारी के घर देर रात में अपराधियों ने भीषण डकैती की घटना को हथियार के बल पर अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है। गृहस्वामी का कहना है कि हथियारबंद डकैतों की संख्या 15 से 20 के करीब थी। जिसमें 7 से 8 डकैत उनके घर में घुसे थे।


 पीड़ित गृहस्वामी तिवारी ने बताया कि रात के करीब 1 बजे डकैतों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त घर में 2 महिला, एक पुरुष व एक बच्चा मौजूद थे। तिवारी ने बताया कि उनकी संख्या लगभग 15-20 की थी। जिनमें 7-8 डकैत घर में घुसे व हथियार के बल पर घर को लूटना शुरू कर दिया। 


उन्होंने बताया कि उनलोगों में केवल एक व्यक्ति नकाब पहने था, बाकी सब के चेहरे स्पष्ट दिख रहे थे। देखने से वे थारू व पहाड़ी दिख रहे थे और वे अपने हाथों में कट्टा रखे हुए थे। वहीं सब के सब अपने पीछे एक बैग लटकाए हुए थे। बताया कि उनके घर में रखे 4-5 लाख का गहना व 83 हजार के गहने के साथ 4 पीस मोबाइल लूट करके साथ ले गये। 


वहीं घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर सदल पहुँच घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS