बिहार
यूक्रेन से सकुशल रक्सौल पहुंचे मेडिकल छात्र मनीष, घर-परिवार में खुशियों को माहौल
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2022 10:00:00 PMरक्सौल।अनिल कुमार। शहर के कौड़िहार चौक निवासी शिक्षक विनय कुमार सिंह का पुत्र मनीष कुमार गुरूवार को युद्धग्रस्त यूक्रेन से सकुशल अपने घर पहुंचा। मनीष के घर पहुंचने पर परिवार के लोगों की आंखो में खुशी के आंसू देखे गये।
मनीष के पिता विनय कुमार सिंह ने भारत सरकार और बिहार सरकार का आभार जताते हुए कहा कि मनीष यूक्रेन के टरनोपिल शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। युद्ध की आशंका के बीच काफी कोशिश के बाद भी टिकट नहीं मिल सका था। तब तक जंग छिड़ गयी। जिसके बाद से हमलोग काफी चिंता में आ गये।
वहीं मनीष ने बताया कि भारत सरकार ने बच्चों की काफी मदद की है। युद्धग्रस्त इलाके से मैं और मेरे दोस्त पैदल रोमानिया पहुंचे। जहां पर दूतावास के अधिकारियों ने हमे खाना खिलाया। इससे पूर्व हमलोग तीन दिन बिना खाना खाये रहे थे। पानी मुश्किल से मिल रहा था। रोमानिया के बाद हमे दिल्ली लाया गया। इसके बाद बिहार सरकार दिल्ली से विमान के माध्यम से पटना तक पहुंचाया गया। अपनों के बीच में आकर मुझे काफी खुशी हो रही है।