ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ ने मनाया विकास पुरुष का जन्म दिन
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2022 10:32:21 PM
जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ ने मनाया विकास पुरुष का जन्म दिन

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ (विघटित) पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा की अध्यक्षता में 01 मार्च (मंगलवार) को विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  का जन्म दिन प्रकोष्ठ कार्यालय में मनाया गया। उक्त अवसर पर जदयू के कर्मठ सदस्य एवं पदाधिकारीगण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।





उक्त अवसर पर डॉ प्रभात चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के अलग अलग जिलों में भी कार्यकर्ता  नीतीश जी का जन्म दिन मना रहे हैं उसकी सूचना मुझे मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष केन्द्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने 01 मार्च से एक साल तक नीतीश जी के जन्म दिन पर कार्यक्रम चलाने की घोषणा कर रखी है।




डॉ चंद्रा ने कहा कि एक समय था जब बिहार को लोग जंगल राज्य के रुप में पहचान मिली थी, लेकिन जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने राज्य की सत्ता संभाली है तब से अब तक चौमुखी विकास ही हो रहा है और अब लोग बिहार को  विकास के नाम से जानने लगा है। नीतीश जी के द्वारा किए गए अथवा किए जा रहे विकासशील कार्यों को केन्द्र सरकार और अन्य राज्य भी अपनाने लगे हैं। वे हमेशा बिहार के भला का सोच रखते हैं, तब तो लोग उन्हें  विकास पुरुष कहते हैं।

विघटित कलमजीवी प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सरकार के विकासात्मक कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। 





उक्त अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सक्सेना, ब्रज भूषण लाल कर्ण, अशोक कुमार,  पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, रश्मि लता, अनुराग समरूप, शैलेश कुमार, रोहितेश कुमार सिन्हा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS