बिहार
शांतिपूर्ण माहौल में प्रथम दिन संपन्न हुई मैट्रिक की परीक्षा
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2022 10:54:11 PMरक्सौल। अनिल कुमार। बिहार विधालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक मैट्रिक परीक्षा गुरूवार से शुरू हो गई।
पहले दिन रक्सौल के 6 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।शहर के हजारीमल हाई स्कूल, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, केसीटीसी कॉलेज, राजा राम साह महाविद्यालय, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल व एसएच हाई स्कूल रघुनाथपुर स्कूल में परीक्षा को लेकर केन्द्र बनाया गया था।
अनुमंडल पदाधिकारी आरती, भूमि सुधार उप समाहर्ता राम दुलार राम के साथ-साथ प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी समय-समय पर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। रक्सौल के किसी भी परीक्षा केन्द्र से किसी के निष्कासन की खबर नहीं है। पहले दिन गणित विषय की परीक्षा हुई। सभी परीक्षा केन्द्र पर विधि व्यवस्था के लिए सशस्त्र पुलिस बल के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ती की गयी थी।