बिहार
रक्सौल पुलिस ने छापेमारी कर चार कॉर्टून केन बीयर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 16/2/2022 10:41:12 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय थाना की पुलिस ने बुधवार शहर के मेन रोड स्थित पुराने नगर पालिका कार्यालय के पीछे छापेमारी कर चार कॉर्टून केन बीयर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुराने नगर पालिका कार्यालय के पीछे छापेमारी की गयी है।इस दौरान चार कॉर्टून केन बीयर बरामद हुआ है।जिसमें 36 पीस बियर बरामद किया गया है। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अहिरवा टोला निवासी शाहिल खान व अखिलेश कुमार के रूप में की गयी है।जिसपर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।