बिहार
मोतिहारी के पकड़ीदयाल में ठनका गिरने से दो की मौत, तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2022 11:00:00 PMमोतिहारी। बिहार के पूर्वी चम्पारण में, पकडीदयाल प्रखड के बड़कागांव पंचायत स्थित ठिकहां बनकट में बिजली तड़कने से एक ही परिवार के दो लोगो की मौत हो गयी। वहीं पड़ोस के तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों के बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है।
वहीं मुक्तक को अंत्यपरीक्षण के लिए मोतिहारी भेजा गया है। मृतकों में मुन्ना मुखिया की पत्नी पिंकी देवी 35 वर्ष व राजू मुखिया की बेटी राधिका कुमारी 1 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घायल रेशमी देवी 22 वर्ष, खेसारी कुमार 4 व छठी कुमारी 02 वर्ष है जो गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गये हैं। अहले सुबह आयी आंधी तूफान से घर के बगल में सेमल के पेड़ पर ठनका गिरने घरों में आग लग गई। धटना की सूचना पर थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल धरनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहूंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं अचलाधिकारी राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया। जांच कर तुरंत रिपोर्ट देने को कहा गया है।