ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
पटना: जीकेसी ने किया जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, साबुन और गर्म कपड़ों का वितरण
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2022 9:13:43 PM
पटना: जीकेसी ने किया जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, साबुन और गर्म कपड़ों का वितरण

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, साबुन , कंबल,और गर्म कपड़ों का वितरण शुक्रवार को स्थापना के एक साल पूरे होने के अवसर किया। स्थापना के एक साल पूरे होने के अवसर पर चौथे दिन पटना के लोहानीपुर मुहल्ले में जरूरमंद लोगों के बीच  300 मास्क, कंबल, साबुन और गर्म कपड़ों का वितरण किया। कार्यक्रम संचालन बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद  की। 




ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। जीकेसी की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। उन्होंने कहा, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। जीकेसी जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिये तत्पर है। हर सामर्थ्‍यवान लोगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है। 



बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जीकेसी के सभी सदस्य हर पल गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं।असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं उनको चिह्नित कर मदद करने की आवश्यकता है। जीकेसी ऐसे लोगों की पहचान करा रहा है। जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है।  हम सभी लोगो का प्रयास रहेगा कि वह निरंतर जरूरमंद लोगो की मदद करें। 



उक्त अवसर पर  मीडिया- कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार,  प्रदेश अध्यक्ष बिहार दिवाकर कुमार वर्मा, संगठन मंत्री बलराम जी, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, पटना जिला अध्यक्ष पीयुष श्रीवास्तव, शुभम कुमार,  समाजसेवी संजय कुमार, गोलू कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS