बिहार
केन्द्र की तरह बिहार में पुराने वाहन को कबाड़ घोषित करने पर मिलेगी नई गाड़ी खरीद पर वाहन टैक्स में छूट, कैबिनेट का फैसला
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2022 10:46:51 PMपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की हुई बैठक में पुराने वाहनों को कबाड़ घोषित कर उसकी जगह नये वाहन की खरीद पर मोटर वाहन टैक्स में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है।
इसके तहत प्राइवेट वाहनों की खरीद पर टैक्स में पच्चीस प्रतिशत और व्यावसायिक वाहनों की खरीद पर पन्द्रह प्रतिशत की छूट मिलेगी।
कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव का कहना है कि इस फैसले से प्रदूषण पर नियंत्रण होगा और राज्य में कबाड़ उद्योग के विकास की सम्भावनाएं भी बढ़ेगी। इसके तहत लाभुकों की पूरी जानकारी एक जगह पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार का कहना है कि केन्द्र सरकार की तर्ज पर बिहार में भी नई व्यवस्था लागू की जा रही है। राज्य में चल रही सभी सरकारी योजनाओं के लाभुकों का डाटा बेस बनाने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।