बिहार
मोतिहारी के पहाड़पुर में लूट का ट्रैक्टर बरामद, 6 को पकड़ा, पुलिस ने कहा- गिरफ्तार सभी अंतरराज्यीय लूटेरे
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2022 10:10:00 PMमोतिहारी के पहाड़ापुर में ट्रेक्टर लूट में गिरफ्तार 6 संदिग्ध। फोटो- देश वाणी।
मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चम्पारण में, पहाड़पुर पुलिस ने 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 अन्तरजिला टैक्टर चोर गिरोह गुर्गो हैं। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर लूट के महज 5 घंटों बाद ही लूट के ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने बुधवार की रात्रि गशती के दौरान सटहा चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया। फिर मझौलिया मोदीपुरम से लूटे गए ट्रैक्टर को पांच घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया। पकड़े गए छः अपराधियों से पुछताछ करने का बाद ट्रैक्टर की गई चोरी का खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार किए गए-
1.
2.
3.
4.
5.
6.-----। गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों में एक पूर्वी चम्पारण व शेष 5 पश्चिमी चम्पारण के निवासी बताये गए हैं।
पुलिस पदाधिकारी होंगे पुरस्कृत-
पकड़े गए अपराधियों में से एक पहाड़पुर थाना क्षेत्र की कमाल पिपरा पंचायत अंतर्गत कैथवलिया निवासी बुलेट कुमार बताया जाता है। जबकि शेष अपराधिगण पश्चिमी चम्पारण के जगदीशपुर व बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बताये जा रहे हैं। एएसपी अभिनव धीमन ने शुक्रवार को पहाड़पुर थाना में पीसी के दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सहित लूटकांड के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
एएसपी ने पहाड़पुर थाने के पुलिस पदाधिकारियों की सराहना करते हुए बताया है कि कुछ दिनों पूर्व संग्रामपुर के दरियापुर तिवारी टोला में एयरफोर्स अधिकारी आलोक तिवारी की हत्याकांड के उद्भेदन में भी पहाड़पुर थाना के पलिस पदाधिकारियों का काफी सहयोग मिल रहा है।