ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख ने अपने कार्यालय का किया उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2022 9:04:01 PM
रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख ने अपने कार्यालय का किया उद्घाटन

रक्सौल। अनिल कुमार। रामगढ़वा प्रखंड की निर्वाचित प्रखंड प्रमुख कांता देवी व उपप्रमुख अवनीश पांडेय उफं अरविन्द ने शुक्रवार को मन्त्रोच्चारण के साथ फीता काटकर उद्घाटन के बाद विधिवत कार्यालय का पदभार ग्रहण किया।  पंडित सत्येन्द्र मिश्रा व पंडित उमेश पाठक की देखरेख में मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।इसके बाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख पति श्रीकांत दूबे ने समिति सदस्यों व गणमान्य लोगों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। 






वही प्रखंड प्रमुख कांता देवी ने कहा कि प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।साथ ही विकास की गति को तेज किया जाएगा।विकास के मामले में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रखंड कार्यालय में काम के लिए आने वाले लोगों के साथ सभी कर्मचारी सकारात्मक ब्यवहार रखेंगे।उप प्रमुख अवनिश पांडे उर्फ अरविंद  ने कहा की प्रमुख व सभी पंचायत समितियो के कंधा से कंधा मिलाकर कर हम लोग विकास का काम करेगे। 




मौके पर उपस्थित बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने निर्वाचित प्रमुख कांता देवी व उपप्रमुख अरविन्द सहित तमाम पंचायत समितियों को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं  दिया। मौके पर कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव, पूर्व प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव,सुगौली प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी,प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पति शमसुल जोहा अंसारी, मुखिया उपाध्यक्ष धीरज कुमार,मुखिया सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह, मुखिया मदन सिंह,शेख वहाब, देवानंद शर्मा,हरिनारायण दास, रंजीत सिंह पंचायत समिति प्रियंका कुमारी, शारदा देवी, अंजय कुमार, मुन्नू सिंह,समाजसेवी लोहा पांडेय, शशिकांत दूबे, चुनचुन कुमार, रामबहादुर पांडेय,राधामोहन सिंह, बालकिशोर प्रसाद,अवधेश पासवान,मुरली मनोहर प्रसाद, सुनिल कुमार, भुषण पटेल, अवधेश चौरसिया सहित पंचायत जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS