बिहार
रक्सौल: प्रखंड प्रमुख कार्यालय का हुआ उदघाट्न, प्रखण्ड प्रमुख ने संभाला कार्यभार
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2022 9:34:29 PMरक्सौल। अनिल कुमार। मंगलवार को प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख कार्यालय का विधिवत उदघाट्न पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद, जदयू के प्रदेश सचिव कपिलदेव प्रसाद उर्फ भूवन पटेल, कांग्रेस नेता रामबाबू यादव व नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काट कर किया। इसके बाद नवनिर्वाचित प्रमुख श्याम पटेल ने प्रमुख पद की कुर्सी पर बैठ अपना कार्यभार संभाला व अपने कर्तव्यों की शुरुआत किया।
प्रखंड प्रमुख श्री पटेल ने कहा कि प्रखंड के किसी भी लोगों के साथ बिना भेदभाव के कार्य किया जाएगा। प्रखंड का चौमुखी विकास हो इसके लिए सभी पंचायत समिति सदस्य के साथ जनप्रतिनिधियों से मिलजुल कर कार्य किया जाएगा। मौके पर नवनिर्वाचित उप प्रमुख शंभू दास, जिला पार्षद क्षेत्र संख्या एक के मो. नबी हसन, दो से पार्षद पति मंजू साह, मुखिया पति नयाब आलम, अशोक कुमार, अलखदेव राय, रामयस सिंह, वीरेंद्र पटेल, जितेंद्र यादव व अजय कुशवाहा सहित प्रखंड के सभी पंसस मौजूद थे।