ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
रक्सौल: स्वामी विवेकानंद की जयंती में शहर के अलग-अलग जगहों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2022 10:24:17 PM
रक्सौल: स्वामी विवेकानंद की जयंती में शहर के अलग-अलग जगहों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

रक्सौल। अनिल कुमार। बुधवार को युवा सहयोग दल द्वारा शहर के काली नगरी स्थित कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती पर एक कार्यक्रम के बीच मनाया गया। इस दौरान दल के सदस्यों ने स्वामी जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण के साथ केक काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दल के अध्यक्ष संतोष कुमार ने की। इस दौरान श्री कुमार ने युवकों से उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की अपील की। मौके पर साजन सिंघानिया, मुकेश कुमार, घनश्याम गुप्ता, नीरज कुशवाहा, मनीष कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा, राहुल गुप्ता, संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे। वही धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी रौनक राज ने किया।वही दूसरी ओर  स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जयन्ती समारोह कार्यक्रम शहर के कौड़िहार चौक स्थित कार्यालय में संपन्न हुई।






कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात वन्दे मातरम् गीत के बाद भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद कार्यक्रम में अधिकांश सदस्य शामिल हो अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। वही परिषद के वरीय सदस्य अवधेश सिंह ने स्वामीजी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गहन प्रकाश डाला तथा उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक है।वहीं अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि  कि पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।





मौके पर सचिव उमेश सिकारिया, सुनील कुमार, नीतेश सिंह, सीताराम गोयल, दिनेश प्रसाद, विजय कुमार, रमेश कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, नीतेश कुमार, मनोज सिंह, प्रशांत कुमार, डॉ. प्रो. अनिल कुमार, कमल मस्करा, सुनील कुमार गुप्ता, शिवपूजन प्रसाद, भैरव गुप्ता, संतोष गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। इसकी जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी।  वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रक्सौल नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 159वीं जयंती के अवसर पर शहर के ब्लॉक रोड स्थित एक आवासीय होटल में उनके तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष अध्यापक पंकज झा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणा के केंद्र हैं। 





युवा ही भारत को विश्व गुरु के श्रेणी में पुनः खड़ा कर सकता है, ऐसा स्वामी जी का मानना था। वही जिला प्रचार प्रमुख अंकित कुमार व नगर सह मंत्री सुभाष कुमार ने कहा कि अध्यात्म के प्रकाश पुंज को समस्त विश्व में पहुंचाने हेतु उन्होंने कई देशों की यात्राएं की थी।मौके पर अभाविप के प्रान्त सह एसएफडी प्रमुख प्रशांत कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार, सूरज सर्राफ, तरसिम, गोलू कुमार (राजन), रौशन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।वही धन्यवाद ज्ञापन नगर एसएफडी प्रमुख रौशन गुप्ता ने की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS