ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
जरूरतमंद लोगों की मदद बेहद जरूरी, मिलती है सुखद अनूभूति: डा. नम्रता आनंद
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2022 10:20:44 PM
जरूरतमंद लोगों की मदद बेहद जरूरी, मिलती है सुखद अनूभूति: डा. नम्रता आनंद

पटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा को पूरे विश्व में फैलाने वाले युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर, सामाजिक संगठन रोटरी चाणक्या ने कुरथौल पंचायत स्थित दीदी जी फाउंडेशन के संस्कारशाला में 200 वृद्धजनों के बीच कंबल, टोपी और गर्म कपडे का वितरण 12 जनवरी (बुधवार) को किया गया।







उक्त अवसर पर लोगों ने स्वामी  विवेकानंद के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष अर्चना जैन ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। वृद्धजनों को कंबल, टोपी और कपड़े देकर मन में सुखद अनूभूति हो रही है। रोटेरियन नीना मोटानी ने भी अपने हाथों से बुजुर्गों को कंबल, टोपी और गर्म कपड़े दिये। उन्होंने संस्कारशाला में वहां के बच्चियों के लिए एक वेंडिंग मशीन लगाने की बात भी की।






कार्यक्रम की संयोजिका रोटेरियन नम्रता आनंद ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। रोटेरियन मंजू पारीक जी समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। उन्होंने कहा की समाज सेवा का जज्बा यदि इंसान के अंदर हो तब वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सेवा कर ही लेता है। हम तन-मन धन सभी तरह से समाज की सेवा कर सकते है। आज कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। एक तो मौत का तांडव सभी के चेहरे पर दहशत बनकर फैला है ,वैसे में कपकपाती ठंड। यदि  कोरोना से बच गए तो यह ठंड इंसान को लेकर चला जाएगा। हमारे प्रयास से हजारों लोगों की जान बच सकती है तो यह नेक प्रयास हम सभी को करना चाहिए। उन्होंने रोटरी चाणक्या के सभी सदस्यों को धन्यवाद दी और कहा कि समाज के जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने का लगातार प्रयास किया है।






डा. नम्रता आनंद ने कहा  कि 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के उन युवाओं को समर्पित एक खास दिन है, जो भारत के लिए एक स्वस्थ और बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं। भारतीय युवा दिवस को 12 जनवरी को मनाने की एक खास वजह भी है। इसी दिन विश्‍व प्रसिद्ध व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद का जन्‍म हुआ था। उनकी जयंती को देश हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद एक प्रभावशाली व्यक्तित्व रहे हैं जो दुनिया भर में लाखों लोगों की प्रेरणा थे।स्वामी विवेकानंद ने सोए हुए समाज को जगाया और उनमें ऊर्जा का संचार किया। स्वामी विवेकानंद ने कहा था उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए। 





उक्त अवसर पर रोटरी चाणक्य के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशीष बंका, श्रवण कुमार, पूर्व सचिव संदीप चौधरी, सचिव अभिषेक अपूर्व , रोटेरियन अश्वनी गुप्ता, तृषा, सोनल, मंजू पारीक, नीना मोटानी, अर्चना जैन, अभिषेक अपूर्व उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS